उत्तर प्रदेश

Barabanki : अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, दस लोग घायल

Sarita
31 May 2025 7:10 AM IST
Barabanki : अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, दस लोग घायल
x
Barabanki बाराबंकी: शुक्रवार को मंदिर से दर्शन कर परिवार को लेकर जा रही बोलेरो असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार 10 लोग घायल हो गए। राहगीरों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनीकोडर पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार भवनियापुर खेवली निवासी फतेह बहादुर पुत्र काशीराम अपने परिवार व अन्य रिश्तेदारों के साथ कोठी थाना क्षेत्र के भानमऊ गांव स्थित परी माता मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे।
तभी कोतवाली रामसनेहीघाट अंतर्गत पूरे चुरई गांव के पास तेज रफ्तार असंतुलित बोलेरो पेड़ से टकरा गई, जिसमें फतेह बहादुर पुत्र काशीराम, संजू देवी पत्नी फतेह बहादुर, मीरा देवी पत्नी मंसाराम, नीतू पत्नी अमित, शकुंतला उर्फ ​​विमला पत्नी राजेश, विमला पत्नी बबलू, आयुष पुत्र बबलू, चंदा देवी पत्नी रामहेत, नीलम पत्नी दिनेश, अंजू देवी पत्नी जय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मौके पर एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बनीकोडर में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर संजू और फतेह बहादुर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Next Story