- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Barabanki: औसानेश्वर...

x
Barabanki बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र स्थित औसानेश्वर मंदिर में मंगलवार की रात चोरों ने गेट का ताला और चैनल तोड़कर गर्भगृह से 20 लाख रुपये से अधिक चांदी और दान पात्र में मौजूद नकदी चोरी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मंदिर के पुजारी ने शिवम गिरी पूजा करने के लिए जब मंदिर परिसर में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गर्भगृह का चैनल टूटा था। भोलेनाथ के शिवलिंग के ऊपर लगा चांदी भी चौरों ने चुरा ले गए थे। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर में रखा दान पात्र भी टूटा था।मंदिर के प्रबंधक विनोद गिरी और अध्यक्ष संजय गिरी के मुताबिक, दो साल पहले मंदिर में शिवलिंग के ऊपर तांबे के नाग को चोरी कर लिया गया था। चोरों से उसे सोना समझकर चुराए थे।
सूचना के बाद पहुंची फॉरेंसिक टीम ने शिवलिंग और उसके अरघा में आधा दर्जन से अधिक उंगलियों के निशान लिए। वहीं जांच करने के लिए डाग स्क्वाड भी लाया गया। घटना की सूचना पर एएसपी व सीओ समीर सिंह और एसडीएम राजेश विश्वकर्मा सहित पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय गिरी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
TagsBarabankiऔसानेश्वर मंदिरचोरीजांचपुलिस BarabankiAusaaneshwar templetheftinvestigationpolice जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





