- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Barabanki : मकान ढहने...

x
Barabanki बाराबंकी: बाराबंकी में एक छप्पर का मकान ढह गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। यूपी के बाराबंकी में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहाँ एक छप्पर का मकान ढह गया। मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना दरियाबाद थाना क्षेत्र के लालपुर गुमान गाँव की है। गाँव निवासी हारुन (48) अपने छप्पर के मकान में बैठा था। उसी समय उसी गाँव का राम बाबू (39) उससे मिलने आया। दोनों आपस में बात कर रहे थे, तभी अचानक मकान ढह गया। हादसे में दोनों मलबे में दब गए।
ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक हारुन की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल राम बाबू को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरा नगर भेजा गया है।ग्रामीणों का कहना है कि हारुन अस्थि कलश और झाड़-फूंक का काम करता था। इस वजह से उनके घर पर अक्सर लोगों की भीड़ लगी रहती थी। हादसे की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी, हल्का लेखपाल एकता और दरियाबाद कोतवाली प्रभारी मनोज सोनकर मौके पर पहुँचे और जानकारी जुटाई।
परिवार वालों ने बताया कि आवास योजना में नाम शामिल करने के लिए कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अगर पक्का मकान होता तो शायद यह हादसा न होता। एसडीएम रामसनेही घाट अनुराग सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
TagsBarabankiयुवकमौतBarabankiyoung mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





