उत्तर प्रदेश

Barabank: बड़े भाई ने छोटे भाई को ट्रैक्टर से रौंदा, मौत

Sarita
8 Feb 2025 10:39 AM IST
Barabank: बड़े भाई ने छोटे भाई को ट्रैक्टर से रौंदा, मौत
x
Barabank बाराबंकी: होमगार्ड के पद पर तैनात दो सगे भाइयों के बीच जमीनी विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचल दिया, जिससे उसकी गंभीर हालत में लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रमवापुर गांव निवासी आनंद सिंह और अरुण सिंह सगे भाई हैं और दोनों होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं। दोनों भाई डायल 112 की गाड़ी चलाते थे। शुक्रवार को दोनों भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। दोनों भाइयों के बीच अपने तीसरे भाई अखिलेश (विकलांग) की संपत्ति को लेकर विवाद था।
गुस्से में आकर बड़े भाई आनंद ने मोटरसाइकिल चला रहे छोटे भाई अरुण को ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद परिजन और ग्रामीण उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान अरुण की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने उक्त घटना स्थल का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ रामनगर सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच जमीनी विवाद था। पुलिस आनंद की तलाश कर रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story