- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Banda : बिजली गिरने से...
उत्तर प्रदेश
Banda : बिजली गिरने से किशोरी समेत दो की मौत, घटना से परिजन बेहाल
Saba Naaz
28 Jun 2025 9:11 PM IST

x
Banda बांदा : बांदा जिले में बारिश के बीच शनिवार दोपहर बिजली गिरने से किशोरी समेत दो लोगों की झुलस कर मौत हो गई। घटना के समय किशोरी खेत में धान की बेड़ की रखवाली कर रही थी।
वहीं, किसान भैंस चराकर घर लौट रहा था। बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव के गर्गपुर निवासी रेखा ने बताया कि उसके पति छोटे यादव (30) शुक्रवार को दोपहर तीन बजे करीब खेत से भैंस को चराकर घर आ रहे थे। रास्ते में अचानक बारिश होने की वजह से बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। दो पुत्र व एक पुत्री है। छोटे यादव खेती किसानी करते थे।
बदौसा थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उधर, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ओरहा में कल्लू की 15 वर्षीय पुत्री संगीता शनिवार को दोपहर खेतों में धान बेड़ की रखवाली कर रही थी। तभी अचानक गरज के साथ बिजली गिरी और चपेट कर संगीता गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। किशोरी को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
भाई मिथलेश ने बताया कि चार भाई व दो बहनों में संगीता सबसे छोटी थी। भूमिहीन होने के चलते बटाई के खेत ले जीवन यापन करते हैं। बटाई में लिए आठ बीघे खेत में धान की बेड़ लगी थी। संगीता इसी रखवाली करने गई थी। नायाब तहसीलदार कुमार शिवम व एसआई बालमुकुंद शुक्ला ने कागजी कार्रवाई की है। घटना से माता ज्ञान भारती समेत अन्य परिजन बेहाल हैं।
Tagsबिजलीगिरनेकिशोरीमौतlightningfallsteenagerdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





