- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Banda Accident: ...

x
Banda Accident: चित्रकूट से बिसंडा होते हुए बबेरू जा रही फतेहपुर डिपो की बस रविवार दोपहर सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई। इसके बाद बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस और बोलेरो दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। बस में सवार 15 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो सवार भाग गए। घायलों को बिसंडा पीएचसी ले जाया गया। फतेहपुर डिपो की बस कर्वी से बिसंडा होते हुए फतेहपुर जा रही थी। रविवार दोपहर करीब एक बजे बिसंडा थाना क्षेत्र के करी बस स्टॉप के पास बस की करी गांव की ओर से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गई।
इसके बाद बेकाबू बस शीशम के पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस चालक शशि बिंद पाठक (45) निवासी सुल्तानपुर, लक्ष्मी (42) पुत्र बलबीर (7), चित्रकूट निवासी राजा भैया (30), बृजेश (26), फूलचंद (35), पप्पू (32) निवासी गहबरथोक बिसंडा, संदीप कुमार (25) निवासी पहाड़ी चित्रकूट समेत 15 लोग घायल हो गए। बिसंडा पुलिस ने घायलों को बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। यहां से शशि बिंद पाठक, लक्ष्मी, बलबीर व राजा भैया को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य सात घायलों को उपचार कर छुट्टी दे दी गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के कारी गांव के पास दोपहर में बोलेरो व बस में भिड़ंत हो गई। इसमें बस सवार 15 लोग घायल हो गए। सभी को बिसंडा पीएचसी ले जाया गया। वहां से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
TagsBandaबोलेरोबसटक्कर15 घायलBandaBolerobuscollision15 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





