उत्तर प्रदेश

Ballia: पत्नी ने सुपारी देकर कराई पति की हत्या

Sanjna Verma
11 Jun 2024 3:12 PM IST
Ballia:  पत्नी ने सुपारी देकर कराई पति की हत्या
x
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : यूपी के बलिया में एक पत्नी ने अपने ही पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी. भीमपुर थाना क्षेत्र पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला अपने पति द्वारा प्रॉपर्टी बेचने से नाराज थी. इसके चलते उसने पति को मौत के घाट उतारने का प्लान बना डाला. पत्नी ने अपने पति की हत्या के लिए मुंबई और Jaunpurसे दो शूटर बुलवाए थे. इस काम के लिए उसने हत्यारों को 2 लाख रुपये की सुपारी भी दी थी. फिलहाल, पुलिस ने मृतक की पत्नी और एक हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है. कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
Next Story