- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: आकाशीय बिजली...
Ballia: आकाशीय बिजली की चपेट में आया किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौत

बलिया: जिले के नगरा थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। नगर पंचायत नगरा निवासी 50 वर्षीय किसान वकील कुरैशी की खेत में बिजली गिरने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, वकील कुरैशी तरिया पोखरे के पास अपने खेत को देखने गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम समेत बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
किसान की इस अकस्मात मौत से गांव और परिवार में गहरा शोक छा गया है। प्रशासन की ओर से नियमानुसार सहायता दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।





