- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: युवक के अचानक...
Ballia: युवक के अचानक गायब होने से परिजन परेशान, पुलिस से की शिकायत

बलिया: नगर के मिल्की मोहल्ला (वार्ड नंबर 12) निवासी अभिषेक आर्य (24) पुत्र मनुजेश सोनी शुक्रवार शाम से रहस्यमय तरीके से लापता है। युवक के अचानक गायब हो जाने से परिवार में चिंता और तनाव का माहौल है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अभिषेक ने दांत में दर्द होने की बात कही और डॉक्टर को दिखाने के लिए घर से निकला था। लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास और रिश्तेदारों के यहां पूछताछ के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस को सूचित किया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर अभिषेक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें अभिषेक की फोटो के साथ उसकी पहचान से जुड़ी जानकारी दी गई है।
परिजन किसी अनहोनी की आशंका से बेहद चिंतित हैं और जल्द से जल्द अभिषेक के सुरक्षित मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को अभिषेक आर्य के बारे में कोई जानकारी हो तो तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचित करें।





