- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: बलिया डीएम की...
उत्तर प्रदेश
Ballia: बलिया डीएम की तत्परता से आकाशीय बिजली पीड़ितों को 48 घंटे में मुआवजा
Admindelhi1
8 May 2025 6:04 PM IST

x
"48 घंटे में परिजनों को मिले चार-चार लाख रुपये"
बलिया: जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जान गंवाने वाले रसड़ा तहसील के बस्तौरा निवासी मनोज सिंह और मलप हरसेनपुर निवासी प्रियांशु चौहान के परिजनों को प्रशासन ने महज 48 घंटे के भीतर राहत राशि मुहैया कराई है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी रसड़ा की रिपोर्ट के आधार पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मृतकों के परिजनों को राज्य आपदा मोचक निधि से चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी। इसकी जानकारी आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ पीयूष कुमार ने दी।
Tagsबलियाडीएमतत्परताआकाशीय बिजलीपीड़ितों48 घंटेमुआवजाBalliaDMreadinesslightningvictims48 hourscompensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





