- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: कोचिंग संचालक...
उत्तर प्रदेश
Ballia: कोचिंग संचालक और उसकी पत्नी की हत्या, घर के बाहर पड़े मिले शव
Sarita
10 Feb 2025 11:43 AM IST

x
Ballia बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के खेजुरी क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक और उसकी पत्नी की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में रविवार रात कोचिंग संचालक श्याम लाल चौरसिया (55) और उनकी पत्नी बासमती चौरसिया (50) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. उन्होंने बताया कि रात करीब 10 बजे पुलिस को मासूमपुर गांव में सड़क किनारे एक घर में एक पुरुष और एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली|
पुलिस मौके पर पहुंची तो चौरसिया और उनकी पत्नी के शव घर के बाहर पड़े थे. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक ऐसा लगता है कि दोनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सिंह ने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. इस मामले में मृतक के भाई राधेश्याम चौरसिया की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि श्याम लाल चौरसिया अपने घर में कोचिंग सेंटर चलाता था। मामले की जांच की जा रही है।
TagsBalliaकोचिंगसंचालकपत्नीहत्याcoachingoperatorwifemurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





