- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia : पेड़ से टकराई...
उत्तर प्रदेश
Ballia : पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की मौत पांच घायल
Tara Tandi
22 Feb 2025 1:58 PM IST

x
Ballia बलिया। यूपी के बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से दो युवकों की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बांसडीह थाना क्षेत्र में कैथौली गांव के समीप शुक्रवार रात गाजीपुर से लौट रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी, जिससे उसमें सवार सभी सात लोग घायल हो गए।
बांसडीह थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय सिंह ने शनिवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने संजय गोंड (35) को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि बाद में अन्य छह घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान कुबेर शाह (38) की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग गाजीपुर जिले में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
TagsBallia पेड़ टकराई कारदो युवकों मौतपांच घायलBallia Car collides with treetwo youths killedfive injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





