- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: भतीजे के साथ...

बलिया: रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को हैरान कर दिया है। यह मामला बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक विवाहिता अपने भतीजे (जेठ के बेटे) के साथ फरार हो गई। इस संबंध में विवाहिता की सास ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, 24 वर्षीय विवाहिता का अपने जेठ के बेटे के साथ प्रेम संबंध था, जिसकी भनक किसी को नहीं थी। गुरुवार को दिनदहाड़े दोनों घर से अचानक लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद विवाहिता की सास को पता चला कि उसकी बहू अपने जेठ के बेटे के साथ भाग गई है।
विवाहिता एक बच्चे की मां है और वह अपने बच्चे को भी साथ ले गई है। सास ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा दिल्ली में नौकरी करता है और बहू गांव में उसके साथ रहती थी। मामले की जानकारी मिलते ही सास ने बैरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





