- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia : ताजिया जुलूस...
उत्तर प्रदेश
Ballia : ताजिया जुलूस के दौरान बिजली का तार कटने से नाराज युवकों ने की फायरिंग, चार लोग घायल
Sarita
7 July 2025 9:46 AM IST

x
Ballia बलिया: बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के खरिका गांव में रविवार की देर रात ताजिया जुलूस के दौरान बिजली का तार काटने को लेकर दो समुदाय के युवकों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने फायरिंग कर दी. घटना में चार युवक घायल हो गए. जिसमें मो. इंतजार के सिर और हाथ, नौशाद अंसारी (28) के पेट, अर्श मोहम्मद (32) के सिर और टीपू अंसारी (28) के हाथ और कमर में चोट आई है. फायरिंग की खबर पर प्रशासन में हड़कंप मच गया. एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर, सीओ एम. फहीम और आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया|
साथ ही घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां नौशाद अंसारी और टीपू अंसारी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया. उधर, घटना की खबर पर एसपी ओमकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर और आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई. ताजिया दफनाने के बाद मुस्लिम पक्ष के चार-पांच युवक गांव लौट रहे थे। जैसे ही यादव बस्ती में पहुंचे, बिजली का तार काटने से नाराज युवकों से उनकी कहासुनी होने लगी। इसी बीच किसी ने गोली चला दी, जिसमें चार युवक घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
TagsBalliaताजियाबिजलीतारकटनेयुवकोंफायरिंगTajiapowerwirecuttingyouthfiringजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





