- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich :ट्रेन की...

x
Bahraich बहराइच: जिले में रेलवे ट्रैक पर एक युवक के साथ दर्दनाक हादसा हो गया, रेलवे ट्रैक पर बैठा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसके दोनों पैर कट गए, युवक को गंभीर हालत में तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र पयागपुर अंतर्गत गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, छोटू यादव (उम्र लगभग 28 वर्ष), पुत्र खजांची यादव, निवासी महंगी पुरवा दा इमलियागंज, ग्राम झाला के पास रेलवे ट्रैक पर बैठा था।
इस दौरान अचानक ट्रेन आ गई और वह समय रहते खुद को नहीं हिला सका, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काफी देर से ट्रैक पर बैठा था, कई राहगीरों ने उसे हटने के लिए चेतावनी भी दी थी, लेकिन उसने अनसुना कर दिया।
स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी (रेलवे पुलिस) मौके पर पहुँची और जाँच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने इस घटना को लापरवाही का दुखद परिणाम बताया।
TagsBahraichट्रेनचपेटयुवकtrainhityoung manजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





