- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: गड्ढे में...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: गड्ढे में गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sarita
3 Sept 2025 7:05 AM IST

x
Bahraich बहराइच: बहराइच जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ बारिश के कारण गौशाला के पास एक गड्ढे में पानी भर गया था, जिसमें एक महिला डूब गई। डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूरा मामला बहराइच जिले की मोतीपुर तहसील के गुड़ गाँव का है, जहाँ एक 50 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ खेत में जानवरों को देखने जा रही थी। इसी दौरान वह गौशाला के पास एक गड्ढे में गिर गई, मृतक महिला की पहचान केतकी के रूप में हुई है। वह गुड़ गाँव के मजरा खेड़ी पुरवा की रहने वाली थी। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था।
अंधेरे में वह गड्ढे को नहीं देख पाई और उसमें गिर गई। गड्ढे में डूबने से उसकी मौत हो गई, मृतक के बेटे ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटना की जाँच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी जालिम नगर कृष्ण कुमार सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsBahraichगड्ढेमहिलामौतजांचपुलिसBahraichpitwomandeathinvestigationpolice जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





