- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich:मदरसे में 14...

x
Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले स्थित एक मदरसे में 14 वर्षीय एक छात्रा से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पढ़ने आई छात्रा को मौलाना ने हवस का शिकार बना लिया। इसके बाद दरिंदे ने बच्ची को जान से मरने की धमकी भी दे दी। मामला सामने आने के बाद मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया। जानकारी के मुताबिक, रूपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी गांव के मदरसा दारूलून गुलशने सैयाद मेहबू अशरफ में पढ़ने जाती थी। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसी मदरसे के मौलाना सलमान ने बेटी को झाड़ू लगाने के लिए अपने कमरे में बुलाया और बच्ची से छेड़छाड़ की और दुष्कर्म किया।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, दर्ज मुकदमे में महिला ने आरोप लगाया कि घटना के वक्त मदरसे में अन्य कोई विद्यार्थी नहीं था। महिला ने आरोप लगाया कि मौलाना ने बच्ची को धमकी भी दी कि घटना के बारे में किसी को बताने पर वह उसे जान से मार देगा। सिंह ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर मौलाना के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी मौलाना को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
TagsBahraichमदरसेछात्रादुष्कर्मBahraichmadrasaestudianteviolación जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





