उत्तर प्रदेश

Bahraich: सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

Sarita
6 Sept 2025 7:22 AM IST
Bahraich: सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
x
Bahraich बहराइच: जिले में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, चौकासहर कोठार पुरवा खैरीघाट गांव निवासी लालबाबू (21) शाम को खेत की सिंचाई के लिए डीजल लेने बाइक से इमामगंज गए थे।
वहां से लौटते समय नानपारा-महसी मार्ग पर पुसुपुरवा तालाब के पास सामने से आ रहे चौबे चौराहा निवासी सोनू (27) की बाइक से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान लालबाबू की मौत हो गई।
उधर, थाना दरगाह शरीफ अंतर्गत महराजगंज गाँव के पास एक तेज़ रफ़्तार वाहन ने 35 वर्षीय अज्ञात साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।
Next Story