- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: नदी में...

x
Bahraich बहराइच: जिले के नानपारा क्षेत्र में सरयू नदी में डूबने से दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नानपारा थाना क्षेत्र के सरैया निवासी सगे भाई अनुज (नौ) और मनोज (छह) रविवार शाम सरयू नदी के उस पार गेहूं काटने गई अपनी मां चांदनी से मिलने जा रहे थे। नदी पार करने के लिए कोई नाव नहीं थी, इसलिए दोनों ने तैरकर नदी पार करने का फैसला किया और नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे थोड़ी दूर गए थे, तभी डूबने लगे।
आसपास मौजूद लोगों ने नदी में कूदकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता, दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर तहसीलदार अंबिका चौधरी और कोतवाल रामाज्ञा सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। तहसीलदार ने पत्रकारों को बताया कि दोनों बच्चे नदी के उस पार मौजूद अपनी मां से मिलने नदी में उतरे थे, इसी दौरान उनकी डूबने से मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दी जाएगी।
TagsBahraichनदीबच्चोंमौतBahraichriverchildrendeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





