उत्तर प्रदेश

Bahraich: मैरिज लॉन में आग लगने से भगदड़, टेंट और दहेज का सामान जला

Sarita
23 Jan 2025 12:22 PM IST
Bahraich: मैरिज लॉन में आग लगने से भगदड़, टेंट और दहेज का सामान जला
x
Bahraich बहराइच: बहराइच-लखनऊ मार्ग पर स्थित विजय उत्सव मैरिज लॉन में बुधवार को शादी समारोह संपन्न हुआ। गुरुवार की सुबह अचानक लाउडस्पीकर में आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। एक महिला ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। लेकिन तब तक टेंट सहित दहेज का सामान जलकर राख हो गया।कोतवाली देहात के लखनऊ मार्ग पर मोहल्ला बंजारी मोड़ में विजय उत्सव मैरिज लॉन स्थित है। इसमें बुधवार को एक शादी समारोह संपन्न हुआ। जिला अग्निशमन अधिकारी विशाल रामानुज गौड़ ने बताया कि गुरुवार की सुबह साढ़े चार बजे संतोष कुमारी ने पुलिस को फोन कर आग लगने की सूचना दी।
लॉन में आग लगने की सूचना जैसे ही पुलिस व मोहल्ले वालों को मिली तो दमकल विभाग के सूर्य प्रकाश यादव, दशरथ गौतम, अवनीश चौहान व चालक राम अभिलाष तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग सबसे पहले लाउडस्पीकर से लगी थी। इसके बाद टेंट में आग लग गई और दहेज के लिए रखे लकड़ी के सामान ने भी आग पकड़ ली। सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से शादी कार्यक्रम के साथ मोहल्ले के लोगों में अफरातफरी मच गई।
Next Story