उत्तर प्रदेश

Bahraich News: रामगांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक की मौत, जानिए वजह

Sarita
18 Dec 2024 8:23 AM IST
Bahraich News: रामगांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक की मौत, जानिए वजह
x

Bahraich News: जिले के रामगांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक सोमवार की रात गश्त के बाद थाने पहुंचे तो अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां रात दो बजे उनकी मौत हो गई। यह जानकारी एसएचओ आलोक कुमार सिंह ने दी है।देवरिया जिले के भटनी थाने के पिपरा बिट्ठल गांव निवासी शिव प्रकाश दुबे (56) पुत्र अंबिका दुबे राम गांव थाने में तैनात थे। सोमवार की रात वह पैदल गश्त के लिए निकले थे|

इसके बाद वह रात 10 बजे थाने पहुंचे। तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिस पर उपनिरीक्षक को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दो बजे उनकी मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव को पुलिस वाहन से देवरिया भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

एसएचओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि साइलेंट हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शिव प्रकाश जी वर्ष 1986 में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। पदोन्नति पाकर वर्ष 2022 में महराजंग में उपनिरीक्षक बने थे। पिछले एक साल से वह रामगांव थाने में तैनात थे। सीओ महसी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि परिजन जिला मुख्यालय आ गए हैं। पंचायतनामा के बाद शव को भेजा जाएगा।

Next Story