- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: बच्ची पर...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: बच्ची पर हमला करने वाले तेंदुआ को पिंजरे में पकड़ा गया
Sarita
18 Jan 2025 9:14 AM IST

x
Bahraich बहराइच : जिले के ग्राम पंचायत उर्रा निवासी बालिका पर तीन दिन पूर्व तेंदुए ने हमला कर उसे मार डाला था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया था। आज सुबह तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। उसे रेंज कार्यालय लाया गया है। मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत उर्रा के तमोलिनपुरवा गांव निवासी शालिनी (8) पुत्री बैज नाथ अपने परिवार के साथ खेत गई थी। तीन दिन पूर्व खेत में काम करते समय शाम पांच बजे तेंदुए ने बालिका पर हमला कर उसे मार डाला।
तेंदुए के हमले में बालिका की मौत के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की। ग्रामीणों की मांग पर कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज के वन कर्मियों ने घटना स्थल के पास पिंजरा लगा दिया। पिंजरा लगाने के तीसरे दिन सुबह करीब सात बजकर 20 मिनट पर तेंदुआ बकरी का शिकार करने के लालच में पिंजरे में फंस गया। वन कर्मियों ने उसे रेंज कार्यालय लाया है। डीएफओ बी शिवशंकर ने बताया कि स्वास्थ्य जांच और अधिकारियों के निर्देश के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ने का निर्णय लिया जाएगा।
TagsBahraichबच्चीहमलातेंदुआपिंजरेBahraichgirlattackleopardcageजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





