- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: बाघ के हमले...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: बाघ के हमले में किसान की मौत, गांव में दहशत
Tara Tandi
19 Jan 2025 11:42 AM IST

x
Bahraich बहराइच । जनपद के रमपुरवा बनकटी गांव निवासी एक किसान शनिवार को खेत की रखवाली के लिए गया। वहां पर आए बाघ ने किसान पर हमला कर मार डाला। रविवार सुबह किसान का क्षत विक्षत शव जंगल के निकट मिला। इससे परिवार के लोग रोने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमपुरवा के मजरा बनकटी गांव निवासी शिवधर चौहान (55) किसान थे। शनिवार शाम को वह खेत की रखवाली करने के लिए गए, लेकिन देर रात तक किसान वापस घर नहीं आया। इस पर परिवार के लोगों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं रविवार सुबह परिवार के लोगों के साथ ग्रामीणों ने शिवधर की खोजबीन की तो किसान का क्षत विक्षत शव जंगल के निकट पड़ा मिला। बाघ ने किसान के चेहरे और शरीर के अन्य भाग को लिया। इससे परिवार के लोग रोने लगे। परिवार के लोगों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।
किसान के क्षत विक्षत शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि किसान की बड़े जंगली जीव के हमले में मौत हुई है। फिलहाल बाघ और तेंदुआ के पद चिन्ह की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया बाघ का ही हमला है। उधर वन क्षेत्राधिकारी ने मृतक के परिवार को पांच हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। निरंतर हो रहे हमलों से गांव के लोगों में नाराजगी है। सभी ने सुरक्षा की मांग की है।
TagsBahraich बाघ हमलेकिसान मौतगांव दहशतBahraich tiger attackfarmer deathvillage panicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





