2025 की पहली 'मन की बात' LIVE, सुन रहे सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर/दिल्ली। 2025 की पहली 'मन की बात' कार्यक्रम को पीएम मोदी ने संबोधित किया। 2024 के मन की बात के पिछले एपिसोड में पीएम मोदी ने संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डाला था। उन्होंने कहा था, “26 जनवरी, 2025 को हमारा संविधान लागू होने के 75 साल पूरे हो जाएंगे। यह हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। हमारे संविधान निर्माताओं द्वारा हमें सौंपा गया संविधान समय की कसौटी पर खरा उतरा है। संविधान हमारे लिए एक मार्गदर्शक है।”
अक्टूबर 2014 में शुरू किए गए मन की बात का उद्देश्य भारतीय समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ना है, जिसमें महिलाएं, बुज़ुर्ग और युवा शामिल हैं। यह आम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय कार्यक्रम है, जिसमें देश भर के लोग पीएम मोदी को सुनते हैं, क्योंकि वे अपने विचार और सुझाव साझा करते हैं, साथ ही समाज में हो रहे उल्लेखनीय विकास के साथ-साथ व्यक्तिगत उपलब्धियों का भी पीएम मोदी विशेष उल्लेख करते हैं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 'मन की बात' कार्यक्रम (118वां संस्करण) का श्रवण करते हुए माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @KiranDeoBJP जी।#MannKiBaat https://t.co/8uDhjrDwYA
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) January 19, 2025





