- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: खड़े ट्रक...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: खड़े ट्रक में घुसी कार, एक बाराती की मौत, अन्य घायल
Sarita
1 March 2025 11:53 AM IST

x
Bahraich बहराइच: जिले के नानपारा लखीमपुर मार्ग पर शुक्रवार रात एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। जिसमें एक बाराती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी थाना क्षेत्र के पोखरपुर गांव से शुक्रवार शाम बहराइच जिले के लिए बारात निकली थी। टोयोटा क्वालिस गाड़ी में सात बाराती सवार होकर निकले थे। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा लखीमपुर मार्ग पर गिरगिट्टी गांव के पास गाड़ी खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।
रात नौ बजे हुई घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी जालिम नगर अवधेश कुमार पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी में बैठे घायलों को बाहर निकलवाया। इसके बाद उन्हें सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया। डॉक्टर ने गांव निवासी चंदू (25) पुत्र दीन दयाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तेज रफ्तार टोयोटा क्वालिस गाड़ी ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
TagsBahraichट्रककारबारातीमौतघायल Bahraichtruckcarbaraatideathinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





