- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: पुलिया के...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: पुलिया के नीचे मिले दो युवकों के शव, इलाके में दहशत
Sarita
24 Feb 2025 12:31 PM IST

x
Bahraich बहराइच: बहराइच जिले के हुजूरपुर पयागपुर मार्ग पर नहर पुलिया के नीचे दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवकों की क्षतिग्रस्त बाइक भी पास में पड़ी मिली। सूचना मिलने पर सोमवार सुबह पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शिनाख्त के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हुजूरपुर पयागपुर मार्ग पर घिसियौना चौराहे पर नहर स्थित है। सोमवार सुबह छह बजे लोगों ने नहर में दो युवकों के शव और बाइक पड़ी देखी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों को बाहर निकाला गया तो सभी मृत मिले।
उनके पास मिले आधार कार्ड की जांच की गई तो मृतकों की पहचान हुजूरपुर थाना क्षेत्र के गुलरिहा गाजीपुर के मजरा वोटनपुरवा निवासी इंद्र कुमार पुत्र राम कैलाश और कोतवाली देहात के हरिहरपुर रैकवारी गांव निवासी रामानंद (28) पुत्र बृजलाल के रूप में हुई। बाइक संख्या यूपी 43 बीई 3951 भी उन्हीं की निकली। जिस पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुबह तीन बजे बाइक सवारों का एक्सीडेंट हो गया और वे बाइक समेत नहर में गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
TagsBahraichयुवकोंशवदहशतBahraichyouthsbodiespanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





