उत्तर प्रदेश

Bahraich: बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, तीन की मौत

Sarita
21 Dec 2024 10:16 AM IST
Bahraich: बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, तीन की मौत
x
Bahraich बहराइच: जिले के मान नगर तिराहा के पास शुक्रवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा गांव निवासी दीपक कुमार (20), सरोज वर्मा (21) और अमकोलवा निवासी बंटी उर्फ ​​वैदिक चौहान (19) समेत चार लोग शुक्रवार रात बाइक से एक साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सभी विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के मान नगर तिराहा के पास पहुंचे। रात 10.30 बजे बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें सभी मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र श्रावस्ती जिले के इकौना में भर्ती कराया गया। यहां दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में रात 11.30 बजे एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि एक बाइक पर चार लोग सवार थे। तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक युवक घायल है।
Next Story