उत्तर प्रदेश

Bahraich: वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत

Tara Tandi
19 Feb 2025 12:19 PM IST
Bahraich: वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत
x
Bahraich बहराइच । बहराइच-गोंडा हाईवे के रसूलपुर नहर पुलिया के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा है। चिकित्सकों ने जांच कर एक घायल को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
देहात कोतवाली के रसूलपुर नहर पुलिया के पास मंगलवार रात लगभग 10 बजे तेज रफ्तार वाहन ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। आसपास के लोग दौड़े और तीनों घायल गोंडा जिले के खरगूपुर थाने के बिशनापुर गांव निवासी 20 वर्षीय राज तिवारी पुत्र शिव कुमार तिवारी, 25 वर्षीय गौरीशंकर तिवारी पुत्र जगदंबा प्रसाद तिवारी, 20 वर्षीय प्रवेश तिवारी पुत्र माता प्रसाद तिवारी को एंबुलेंस मंगवाकर मेडिकल कॉलेज भेजा।
चिकित्सकों ने परीक्षण कर गौरीशंकर को मृत घोषित कर दिया। जबकि राज तिवारी व प्रवेश को प्राथमिक इलाज कर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। यह तीनों युवक दरगाह थाने के नई बस्ती में बहन की शादी में शामिल होने आ रहे थे। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मार्च्युरी में रखवा दिया है। देहात कोतवाल पंकज कुमार ने बताया कि देर रात को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है।
Next Story