उत्तर प्रदेश

Bahraich: दो साल की बच्ची को उठा ले गया हिंसक जानवर,मचा हड़कंप

Sarita
2 Nov 2025 12:58 PM IST

Bahraich बहराइच: बहराइच जिले में भोर में अपनी माँ के साथ बरामदे में सो रही दो साल की बच्ची को एक जंगली जानवर उठा ले गया। इस घटना की खबर से पूरे गाँव में कोहराम मच गया।करीब 20 दिन बाद इलाके में किसी जंगली जानवर का आतंक फैल गया है। सरयू नदी का किनारा चीख-पुकार से गूंज उठा। रविवार सुबह करीब 5 बजे फखरपुर क्षेत्र के कंदौली ग्राम पंचायत में बरामदे में सो रही दो साल की बच्ची को एक अज्ञात जंगली जानवर उठा ले गया। ग्रामीणों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी खबर लिखे जाने तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार, फखरपुर थाना क्षेत्र के कंदौली ग्राम पंचायत निवासी राकेश यादव की दो साल की बेटी शानवी अपने घर के बरामदे में सो रही थी, जबकि परिवार के लोग जानवरों को चारा डाल रहे थे। तभी एक जंगली जानवर ने शानवी को अपने जबड़ों में जकड़ लिया और भाग गया।

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुँचे। जब उन्होंने उस खूँखार जानवर का पीछा किया, तो वह अंधेरे में घने जंगल में गायब हो गया। सुबह ग्रामीणों को घर से थोड़ी दूरी पर घास पर बच्ची का शव, मांस के टुकड़े और खून के धब्बे मिले। सूचना मिलने पर वन विभाग और कैसरगंज थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुँची।

वन विभाग ने सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाश जारी है, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल पाया है। डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। ड्रोन की मदद से उत्पाती जंगली जानवर की तलाश की जा रही है।

Next Story