- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich: अज्ञात...
उत्तर प्रदेश
Bahraich: अज्ञात कारणों से लगी आग में 25 घर जलकर राख, 29 मवेशियों की मौत
Tara Tandi
26 March 2025 5:50 PM IST

x
Bahraich बहराइच । जनपद के हरबंशी गांव में बुधवार को अज्ञात कारणों से एक ग्रामीण के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 25 मकानों को आगोश में ले लिया। सभी मकान जलकर राख हो गए। 29 मवेशी आग में झुलस गए। इनमें सभी मवेशियों की जलकर मौत हो गई। आग लगने से नकदी समेत अन्य सामान जल गया। आठ लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरबंसी गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी अमृत लाल के मकान में बुधवार दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक लपटों ने पड़ोसी सुरेश, धर्मेंद्र, मिथुन, विश्राम, राम छबीले, पप्पू सोनकर, खुटाना देवी, राममिलन, हरिराम लव कुश, पप्पू प्रजापति, रामनरेश, विक्रम, दिनेश, हरीश, सतीश, बुधई और मनीष समेत 25 ग्रामीणों के फूस के मकान को आगोश में ले लिया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन दूरी अधिक होने के चलते दमकल वाहन देर में पहुंचा, जिससे सभी के मकान जल गए।
अग्निकांड में 29 मवेशी झुलसकर घायल हुए। इनमें हीरालाल की सात बकरियों समेत सभी की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर तहसीलदार अंबिका चौधरी, राजस्व निरीक्षक, थाने की पुलिस और लेखपाल मौके पर पहुंचे। लगभग आठ लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सभी ने क्षति का आकलन किया है। तहसीलदार ने बताया कि रिपोर्ट तहसील को मिलते ही सभी पीड़ितों को आर्थिक सहायता राशि उनके खाते में भेजी जाएगी।
आग से हजारों नकदी भी जली
आग लगने से राम नरेश की पांच हजार रुपये नकदी, विक्रम की 10 हजार रुपये, दिनेश की 25 हजार रुपये समेत डेढ़ लाख रुपये से अधिक की नकदी भी जल गई।
TagsBahraich अज्ञात कारणोंलगी आग25 घर जलकर राख29 मवेशियों मौतBahraich Due to unknown reasonsfire broke out25 houses burnt to ashes29 cattle diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





