उत्तर प्रदेश

Badaun: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल

Sarita
26 Jun 2025 7:23 AM IST
Badaun: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल
x
Badaun बदायूं: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जबकि घायलों का उपचार चल रहा है। हादसा कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर के पास हुआ। गांव निवासी रामविलास (32) पुत्र बाबू राम खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने भतीजे कुंवरपाल के साथ बाइक से सब्जी व अन्य घरेलू सामान खरीदने जा रहा था।
सामान खरीदने के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। गांव पृथ्वीपुर के पास उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। बाइक सवार चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक मामूली रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। चारों घायलों को बिसौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने रामविलास को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।
Next Story