- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: युवक ने कॉलेज...
उत्तर प्रदेश
Badaun: युवक ने कॉलेज में की आत्महत्या, परिवार सदमे में
Tara Tandi
27 April 2025 12:47 PM IST

x
Badaun बदायूं : उसावां थाना क्षेत्र में एक युवक का शव उनके ही निजी कॉलेज में फंदे से लटका मिला है। सूचना परिजनों ने थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पीएम के लिए भेजा है। युवक के आत्मघाती कदम उठाने को लेकर परिजन कुछ भी जानकारी नहीं पा रहे हैं।
थाना क्षेत्र के गांव असधरमई निवासी गुड्डू के पिता रामनाथ सिंह के नाम पर रामनाथ सिंह इंटर कॉलेज है। इसकी देखरेख गुड़डू करता था। परिजनों ने बताया कि कॉलेज बंद होने के बाद गुड्डू का बेटा सचिन घर लौट आता था, लेकिन जब वह दोपहर बाद तक घर नहीं पहुंचा तो उन्हें चिंता हुई।
इसके बाद सचिन का भाई गौरव उसे देखने कॉलेज पहुंचा तो कॉलेज के ऑफिस में सचिन का शव लटका मिला। सूचना पर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। उन लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को उतार कर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की वजह बताते में परिवार वाले कुछ बताने से बचते दिख रहे हैं।
TagsBadaun युवक कॉलेज आत्महत्यापरिवार सदमेBadaun college youth commits suicidefamily shockedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





