भारत

नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूबे, दो बच्चियों की मौत, परिजनों में कोहराम मचा

jantaserishta.com
27 April 2025 12:29 PM IST
नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूबे, दो बच्चियों की मौत, परिजनों में कोहराम मचा
x
बचाव कार्य जारी.
रोहतास: रोहतास से बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां नौहट्टा थाना क्षेत्र के बांदु गांव के पास सोन नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूब गए. इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और एक बच्ची को सकुशल बचा लिया गया है. वहीं एक अन्य बच्ची की तलाश अब भी जारी है.
जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चे एक रिश्तेदार के घर गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने के लिए आए थे. समारोह के दौरान ही वे सोन नदी में नहाने चले गए. नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण ये हादसा हो गया.
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल बचाव अभियान चलाया गया. इसमें 17 वर्षीय रुचि कुमारी निवासी कुटुंब औरंगाबाद और 12 वर्षीय मनीषा कुमारी निवासी जपला झारखंड के शव बरामद कर लिए गए. वहीं, सोनाली कुमारी और मोहित कुमार को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया. दोनों को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृत बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं, पलक कुमारी नाम की एक अन्य बच्ची की खोजबीन जारी है. स्थानीय गोताखोर और प्रशासन की टीम मौके पर जुटी हुई है.
नौहट्टा थाना के चौकीदार सुखदेव पासवान ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना सुरक्षा उपायों के नदी या गहरे पानी में न जाएं, खासतौर पर बच्चों पर विशेष निगरानी रखें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story