- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: महिला की...
उत्तर प्रदेश
Badaun: महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया
Tara Tandi
11 May 2025 6:01 PM IST

x
Badaun बदायूं: मूसाझाग क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायका पक्ष गांव पहुंचा। महिला के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस गांव पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
गांव फतेपुर निवासी पप्पू मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी पत्नी मंजू की शनिवार देर शाम मौत हो गई। ससुरालीजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। सूचना पर मंजू के उसावां थाना क्षेत्र के गांव बसई निवासी पिता, भाई व अन्य परिजन फतेहपुर पहुंच गए और हंगामा किया।
हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची। मंजू के भाई हरीश गौतम ने बताया कि मंजू के पति ने उन्हें गुमराह किया है। कभी कहते हैं कि मंजू बीमार थी, कभी हार्ट अटैक की बात कहते हैं। शव का पोस्टमार्टम होना जरूरी है।
पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी मान बहादुर सिंह ने बताया कि महिला की मौत हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsBadaun महिला संदिग्ध मौतमायके वालोंहत्या आरोपBadaun woman's suspicious deathparents allege murderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





