- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: सड़क हादसे में...

x
Badaun बदायूं: बरेली-मथुरा हाईवे पर थाना बिनावर क्षेत्र में एक वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। रात भर शव को कुचलते हुए हाईवे पर वाहन गुजरते रहे। सोमवार सुबह राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। हादसा रविवार रात हाईवे के बिनावर क्षेत्र में गांव ढकिया के मंदिर के पास हुआ।
महिला को कोई वाहन टक्कर मारकर भाग गया। हादसा किसी ने नहीं देखा। जिससे महिला का शव रात भर हाईवे पर पड़ा रहा। रात भर हाईवे से वाहन गुजरते रहे। जिससे शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए। सोमवार सुबह जब लोग हाईवे से गुजरे तो महिला का शव पूरी तरह कुचला हुआ था और कपड़े देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे। महिला के शव के चिथड़े एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
कपड़े देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। वह गांवों में भीख मांगकर खाना खाती थी। वह अक्सर हाईवे पर देखी जाती थी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कांबोज ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। शव बुरी तरह कुचला हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। आगे की जांच की जा रही है।
TagsBadaunहादसेमहिलामौतBadaunaccidentwomandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





