- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: बोरिंग मशीन ले...
उत्तर प्रदेश
Badaun: बोरिंग मशीन ले जा रहा ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत, दो घायल
Sarita
24 May 2025 8:21 AM IST

x
Badaun बदायूं : बोरिंग मशीन लेकर जा रहा ट्रैक्टर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार संभल निवासी एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसा शुक्रवार सुबह थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव परमानंदपुर स्थित श्री साईं कोल्ड स्टोर के पास हुआ। चंदौसी से बिसौली जाते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर और उसमें लगी बोरिंग मशीन खाई में जा गिरी। ट्रैक्टर चालक समेत चार लोग उसके नीचे दबकर घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर राहगीर रुक गए और आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने के बाद लोगों को ट्रैक्टर से बाहर निकाला गया।
जेसीबी की मदद से मशीन को बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने यासीन पुत्र इलियास निवासी जनेटा, थाना बनियाठेरा, संभल को मृत घोषित कर दिया। फारुख, फिरोज और बिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर फारुख को मुरादाबाद रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि वह रोजाना नल की बोरिंग कराने बदायूं आते थे। बोरिंग मशीन जनेटा गांव निवासी सलीम की है। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घायलों का उपचार चल रहा है।
TagsBadaunट्रैक्टरपलटायुवकमौतBadauntractoroverturnedyoung mandiedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





