- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: एक दिन की...
Badaun: एक दिन की एसएसपी बनी फैजा, प्रशासनिक अनुभव प्राप्त

बदायूं: शहर के मोहल्ला फरशोरी टोला के रहने वाले सोहेल सिद्दीकी की पुत्री, मदर एंथेना स्कूल के कक्षा 11वीं की छात्रा फैजा सिद्दीकी को एक दिवसीय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के रूप में नियुक्त किया गया। एक दिवसीय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ बनी छात्रा फैजा सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर उपस्थित रहकर जनमानस की समस्याओं को सुनकर अधिकांशत शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया तथा शेष शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर विधिक समयबद्ध निस्तारण करने हेतु संबंधित को आवश्यक आदेश, निर्देश दिए गए। इस दौरान छात्रा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद के दायित्वों को समझा और अनुभव प्राप्त किया।
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं, बालिकाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की यह पहल न केवल बालिकाओं में आत्मविश्वास और प्रशासनिक क्षमता को प्रोत्साहित करती है, बल्कि उन्हें पुलिसिंग की प्रक्रिया से भी परिचित कराती है, जिससे महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव पुख्ता होता है। एक दिवसीय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फैजा सिद्दीकी ने कहा कि यह अवसर मेरे लिए गौरवपूर्ण है इससे मुझे समझ आया कि पुलिस सेवा में महिलाओं की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। मैं (फैजा सिद्दीकी) भविष्य में पुलिस अधिकारी बनकर समाज सेवा करना चाहूंगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डा. बृजेश कुमार सिंह,एडीएम वित्त एवं राजस्व डा. वैभव शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी तथा क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश उपाध्याय व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।





