- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: वाहन की टक्कर...

x
Badaun बदायूँ: शाहबाद-कछला हाईवे पर स्थित गांव परौली के पास बीते शनिवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गुधनी निवासी साजिद हुसैन (35) पुत्र रईस अहमद शनिवार की शाम मजदूरी के रुपये लेने के लिए कस्बा वजीरगंज को अपनी बाइक से गए थे। देर रात वह बिसौली होते हुए अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर स्थित परौली गांव के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में साजिद गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। उसके बाद मृतक का शव लेकर गांव गुधनी को आगए। परिवार के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी है। साजिद की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
TagsBadaun वाहन टक्करबाइक सवार मौतBadaun vehicle collisionbike rider diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





