छत्तीसगढ़

गरियाबंद जिला पंचायत में नए अध्यक्ष ने गौ मूत्र छिड़कवाया, हवन पूजन भी की गई

Nil dhankar
17 March 2025 2:58 PM IST
गरियाबंद जिला पंचायत में नए अध्यक्ष ने गौ मूत्र छिड़कवाया, हवन पूजन भी की गई
x

गरियाबंद. जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप ने चेंबर प्रवेश कर काम काज संभाल लिया है. इससे पहले उन्होने अपने कार्यालय में हवन पूजन और गौ मूत्र से शुद्धिकरण कराया. नई पारी की शुरुआत से पहले चेंबर में टेबल-कुर्सियों की दिशा भी वास्तु के हिसाब से बदल दी गई. पंडित युवराज पांडेय ने तिलक और सर में पगड़ी बांध कर गौरी को नए चेयर में बिठाया.

कार्य संभालते ही जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल के प्रथम सप्ताह को दिव्यांग जन के लिए समर्पित किया. सहायक अधिकारी नागेश से चर्चा कर सप्ताहिक कार्यक्रम तय किया गया है.

इस कार्यक्रम में ऐसे दिव्यांग जन जो पात्रता रखने के बावजूद सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, उनकी सूची तैयार कर योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए हैं. नए जिला पंचायत अध्यक्ष ने ट्रॉय सायकल, मोटर ट्रॉय सायकल को इसी सप्ताह पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराने कहा. पेंशन, लोन स्वरोजगार जैसे योजनाओं से उन्हें जोड़ने के लिए हर आवश्यक कदम इसी सप्ताह में लेने के निर्देश दिए गए हैं.

Next Story