- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun: शादी में शामिल...
उत्तर प्रदेश
Badaun: शादी में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
Tara Tandi
3 May 2025 5:25 PM IST

x
Badaun बदायूं : शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
वरजीगंज क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी पंकज (20) पुत्र ओमकार और सचिन पुत्र देवेंद्र शुक्रवार रात अपने पड़ोसी के भांजे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से गांव गोदी नगला जा रहे थे। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में बिसौली मार्ग स्थित गांव बैवलपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक पंकज की मौत हो चुकी थी जबकि सचिन गंभीर रूप से घायल था। पुलिस ने पंकज के परिजनों को सूचना देकर शव मोर्चरी भिजवाया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
TagsBadaun युवकसड़क हादसे मौतBadaun youthroad accident deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





