भारत
स्नेक मैन की सांप के काटने से मौत, लगभग दो हजार सांपों को बचाया, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ी
jantaserishta.com
3 May 2025 5:00 PM IST

x
जानें स्टोरी.
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. ताजपुर प्रखंड के बसही भिंडी गांव के रहने वाले जय कुमार सहनी, जिन्हें लोग सम्मान और स्नेह से 'स्नैक मैन' के नाम से जानते थे, अब नहीं रहे. जीवनभर जहरीले सांपों को बचाकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ने वाले जय कुमार की मौत उसी सांप के काटने से हो गई, जिनकी रक्षा उन्होंने अपना धर्म बना लिया था.
दरअसल, जय कुमार सहनी पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से सांपों के रेस्क्यू और संरक्षण का काम कर रहे थे. उन्होंने हजारों जहरीले सांपों को न सिर्फ लोगों से बचाया बल्कि उन्हें सुरक्षित जंगलों में छोड़कर जीवनदान दिया. वह लोगों को सांपों से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और सर्पदंश से बचाव के उपाय सिखाने में भी सक्रिय थे. समस्तीपुर जिले में अगर किसी घर या इलाके में सांप निकल आता था, तो सबसे पहले स्नैक मैन को ही याद किया जाता था.
लेकिन अफसोस, जिस नाग वंश की सुरक्षा का उन्होंने बीड़ा उठाया था, उसी नाग वंश के एक सदस्य ने उनकी जिंदगी खत्म कर दी. जानकारी के मुताबिक पास के एक गांव से कॉल आया कि एक जहरीला सांप एक घर में घुस गया है. जय कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. इस दौरान एक जहरीले सांप ने उनके दाहिने हाथ के अंगूठे में डस लिया. कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बता दें कि जय कुमार सहनी वर्ष 2000 से यह काम कर रहे थे. उन्होंने एक मुहिम चला रखी थी, जिससे न केवल सैकड़ों लोगों की जान बचाई, बल्कि हजारों सांपों को भी जीवन दिया. सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है. लोग इसे एक ट्रैजिक इरॉनी बता रहे हैं और सावधानी हटी दुर्घटना घटी जैसे स्लोगनों के साथ लोगों को जागरूक कर रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





