- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun:तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
Badaun:तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 3 की मौत, 18 घायल
Sarita
13 Feb 2026 7:13 AM IST

x
Badaun बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं में आमने-सामने से दो ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भीषण भिडंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में भात की रस्म अदा करने के लिए जा रहे सवारों में तीन की मौत हो गई है, जबकि 18 से जयादा लोग घायल हुए हैं। जिनमें 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली से बदायूं जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव उरैना से उघैती थाना क्षेत्र के गांव तिगरा में विवाह समारोह से पहले भात की रस्म निभाने जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार रिश्तेदारों का ट्रैक्टर ट्रॉली सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर पलट गई। आसपास के ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल की तरफ पहुंच गए। हादसे के दौरान ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए ग्रामीणों की भीड़ ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। वहीं चीख-पुकार मच गई।
सूचना के बाद मौके पर डायल 112 और थाना पुलिस पहुंच गई।सभी घायलों को आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने पूजा (16 साल) पुत्री मदनलाल,राखी (10 साल) पुत्री राजकुमार और नितिन (11 साल) पुत्र उपेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि 11 गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। 7 घायलों का इलाज सीएचसी पर जारी है।
TagsBadaunट्रैक्टर-ट्रॉलीटक्कर3मौत18 घायल Badauntractor-trolley collision3 dead18 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





