उत्तर प्रदेश

Azamgarh :स्कूल बस और डंपर की जोरदार टक्कर,16 घायल

Sarita
31 Aug 2025 8:56 AM IST
Azamgarh :स्कूल बस और डंपर की जोरदार टक्कर,16 घायल
x
Azamgarh आजमगढ़: आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामगंज बाजार चौराहे के पास स्कूल बस और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में बस चालक और क्लीनर समेत एक निजी स्कूल के 14 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। कुल 16 घायलों को सौ सैया संयुक्त चिकित्सालय लालगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथीशंकरपुर गांव में एक निजी स्कूल संचालित है। उक्त स्कूल में दूर-दराज के बच्चे बस से पढ़ने आते हैं। प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी दोपहर करीब 1.45 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे बस में सवार होकर अपने घरों के लिए रवाना हुए।
उक्त बस में करीब 22 बच्चे सवार थे। बस में एक चालक और क्लीनर भी मौजूद थे। जैसे ही बस गंभीरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामगंज बाजार चौराहे के पास पहुंची, विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने स्कूल बस में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। टक्कर की तेज आवाज सुनकर लोग बस की ओर दौड़े। इस बीच बच्चे चीखते-चिल्लाते रहे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस भी समय पर पहुंच गई और बच्चों को लालगंज 100 शैय्या अस्पताल ले गई। हादसे में कुल 14 बच्चे और ड्राइवर व क्लीनर घायल हो गए। घायलों में कृष्णा (13), प्रतीक (8), प्रिया (8), अंजलि (14), सागर (18), शिव प्रसाद (13), अनन्या राय (8), आयुषी राय (12), अनुज गुप्ता (15), शिव प्रसाद यादव (14), प्रिया यादव (15), सौरभ (15), सागर (17), तेजस राय (12), ड्राइवर कमलेश राय (55) और क्लीनर भीम (25) शामिल हैं। इस बीच उप जिलाधिकारी लालगंज भूपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेश, कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।
Next Story