उत्तर प्रदेश

Azamgarh: महाकुंभ से लौट रहे 3 तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत

Sarita
17 Feb 2025 11:42 AM IST
Azamgarh: महाकुंभ से लौट रहे 3 तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत
x
Azamgarh आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां आज सुबह एक कार डिवाइडर से टकरा गई, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि चार लोग घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. महाकुंभ से लौट रहे थे सभी श्रद्धालु जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में हुआ. यहां महाकुंभ से लौट रहे नेपाल के श्रद्धालुओं की एक कार सोमवार सुबह डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए|
सभी हताहत नेपाल के रूपम देही जिले के देवदार नगर पालिका के निवासी हैं. सभी 15 फरवरी को नेपाल से प्रयागराज स्नान करने गए थे और आज स्नान करके लौट रहे थे, तभी आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर यह हादसा हो गया. मृतकों की पहचान दीपा (35), उनके पति गणेश (45) और गंगा (40) के रूप में हुई है। घायलों में रितिक दुबे (21), कोपिला देवकला देवी (35), अविशंकर (25) और शुभम पोखराल (22) को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। दुर्घटना का प्राथमिक कारण ड्राइवर का नींद में होना बताया जा रहा है।
Next Story