उत्तर प्रदेश

Ayodhya: दो लोगों की मौत, रामपथ पर मची चीख-पुकार

Sarita
1 July 2025 2:27 PM IST
Ayodhya:  दो लोगों की मौत, रामपथ पर मची चीख-पुकार
x
Ayodhya अयोध्या: रामनगरी अयोध्या के रामपथ पर सोमवार रात तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी खाते हुए सिंचाई विभाग की बाउंड्रीवाल से जा टकराई। इस भीषण हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पुलिस लाइन की महिला फालोअर का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा रात करीब 11 बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के टीवी टावर चौराहे के पास हुआ। सिविल लाइन से सहादतगंज जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की तेज आवाज से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। हादसे में नियावां रोड स्थित वी-मार्ट के सामने रहने वाले रवि पाठक (35) की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि तुषार गुप्ता (25) पुत्र दिनेश गुप्ता और विशाल पासवान (21) पुत्र स्वर्गीय राजनाथ पासवान को जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते तुषार को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस लाइन की महिला अनुचर इंद्रप्री का पुत्र विशाल कुमार अस्पताल में भर्ती है और उसका उपचार चल रहा है। नगर कोतवाल अश्वनी पांडेय ने बताया कि पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना मुख्य कारण माना जा रहा है।
Next Story