- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ayodhya : दो कारों ...

x
Ayodhya अयोध्या : यूपी के अयोध्या में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर सोमवार की तड़के करीब 4 बजे हादसा हो गया। यहां बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मंगारी बिसुही नदी पुल चौरे बाजार के पास दो एसयूवी कारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि, दोनों वाहनों में सवार करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया गया कि संचार बिहार आईटी कॉलोनी, मनकापुर, गोंडा निवासी दिनेश चंद्र (56) अपनी पत्नी सीमा रानी (55) के साथ प्रयागराज वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से टाटा सफारी से रात में वापस घर लौट रहे थे। मगारी विसुही नदी पुल के समीप सामने से आ रही एसयूवी टाटा पंच वाहन से टक्कर हो गई। दुर्घटना में सीमा रानी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उनके पति दिनेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं टाटा पंच वाहन में सवार गाजीपुर जनपद के अरशदपुर जंगीपुर निवासी जीत नारायण (32), रवि पांडेय (46) और विशाल विश्वकर्मा (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे के किनारे करवाया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
TagsAyodhyaदो कारोंटक्करमहिलामौतAyodhyatwo carscollisionwomandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





