उत्तर प्रदेश

Ayodhya : भगवान रामलला के माथे पर चमका 'सूर्य तिलक'

Sarita
6 April 2025 6:09 AM IST
Ayodhya : भगवान रामलला के माथे पर चमका सूर्य तिलक
x
Ayodhya अयोध्या: रामनवमी से पहले अयोध्या मंदिर पूरी तरह से सज चुका है. इस बीच ट्रायल के तौर पर रामनवमी से पहले भगवान रामलला के माथे पर भगवान सूर्य का तिलक किया गया. ये ट्रायल शनिवार को ठीक 12:00 बजे किया गया. ये 90 सेकेंड तक चला. इस दौरान आईआईटी रुड़की, आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञ यहां मौजूद रहे. आपको बता दें कि रविवार यानी 6 अप्रैल को रामनवमी के दिन ठीक 12:00 बजे भगवान सूर्यवंशी भगवान रामलला के माथे पर तिलक करेंगे. ये ट्रायल सफल रहा. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद इस बार भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में रामनवमी का पर्व ऐतिहासिक और भव्य तरीके से मनाया जाएगा|
इस दौरान पहली बार दीपोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. अष्टमी और नवमी को सांस्कृतिक कार्यक्रम मनाए जाएंगे. पवित्र जल का छिड़काव किया जाएगा. राम कथा पार्क के बगल में होने वाले कार्यक्रमों में देश के नामी कलाकारों को बुलाया गया है. रामनवमी पर आने वाले श्रद्धालुओं पर सरयू नदी का पवित्र जल छिड़का जाएगा। इसके लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मां सरयू के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था के चलते यह फैसला लिया गया है।
पक्के घाट और राम की पैड़ी को किया जाएगा रोशन
जिलाधिकारी के मुताबिक, इस पहल से न सिर्फ धार्मिक भावनाओं का सम्मान होगा, बल्कि तकनीक और परंपरा का अनूठा संगम भी देखने को मिलेगा। इस बार रामनवमी पर अयोध्या में दो लाख से ज्यादा दीये जलाने की तैयारी है। पक्का घाट और राम कथा पार्क के सामने राम की पैड़ी को रोशन किया जाएगा।
Next Story