- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ayodhya News: नकली...
उत्तर प्रदेश
Ayodhya News: नकली STF का पर्दाफाश,सफारी गाड़ी का रौब और जाली ID के दम पर की लाखों की लूट
Sarita
20 Feb 2026 12:09 PM IST

x
Ayodhya News: अयोध्या से ठगी की एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। रामनगरी में एक शातिर ठग खुद को STF (Special Task Force) का बड़ा अधिकारी बताकर लोगों की जेबें खाली कर रहा था।अयोध्या पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो नकली पहचान पत्र (ID Card) के दम पर लोगों को अपना शिकार बनाता था। आरोपी का नाम- अजय कुमार सिंह (52 वर्ष)। यह खुद को STF का अधिकारी बताता था और बाकायदा जाली आईडी कार्ड भी साथ रखता था। आरोपी ने एक व्यक्ति को झांसा दिया कि वह जमीन के बैनामे (Registry) का फंसा हुआ पैसा वापस दिला देगा। इस भरोसे के बदले उसने दिसंबर 2025 में पीड़ित से 4,00,000 रुपये ऐंठ लिए।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से सुल्तानपुर का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में रह रहा था। 19 फरवरी को अयोध्या पुलिस ने रानोपाली चौकी क्षेत्र के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से एक नकली STF आईडी कार्ड और ठगी के काम में इस्तेमाल की जाने वाली सफारी कार बरामद की है।
जांच में यह भी पता चला है कि यह आरोपी कोई नौसिखिया नहीं है। इसके खिलाफ पहले से ही थाना तारुन में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इसके अन्य कारनामों की भी तलाश की जा रही है।अयोध्या पुलिस ने इस कार्रवाई के साथ ही आम जनता को सचेत रहने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि किसी भी अधिकारी की पहचान को बिना जांचे-परखे उन पर भरोसा न करें। सरकारी काम के नाम पर किसी को भी निजी तौर पर पैसा न दें। धोखाधड़ी का संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
TagsAyodhyaनकली STFपर्दाफाशfake STFexposed. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





