- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ayodhya : सरसों के खेत...
उत्तर प्रदेश
Ayodhya : सरसों के खेत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
Sarita
7 March 2025 9:53 AM IST

x
Ayodhya अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां चार युवकों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं हैवानों ने सामूहिक दुष्कर्म किया |घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई सफलता नहीं मिली है. पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी. अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के सनेथू गांव की 16 वर्षीय लड़की को उसी गांव के चार युवकों ने हवस का शिकार बनाया है|
हाल ही में चारों आरोपी लड़के नाबालिग लड़की को गांव के बाहर सरसों के खेत में खींच ले गए, जहां उन्होंने लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया बताया जा रहा है कि एक दिन देर शाम सभी हैवान एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे. परिवार को इस मामले की जानकारी तब हुई जब किसी ने परिवार के एक सदस्य के मोबाइल पर दुष्कर्म का वायरल वीडियो भेजा। पीड़िता के पिता ने पूरा कलंदर थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
4 युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज
इस पूरे मामले में अयोध्या पुलिस को मिली तहरीर में दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अयोध्या धाम के डीएसपी आशुतोष तिवारी ने बताया कि हम इस घटना को बेहद गंभीरता से देख रहे हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल चारों आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। डीएसपी तिवारी का कहना है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील कर हम दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का काम करेंगे।
TagsAyodhyaखेतनाबालिगसामूहिकदुष्कर्म Ayodhyafieldminorgangrapeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





