उत्तर प्रदेश

Ayodhya: दूसरी प्राण-प्रतिष्ठा से पहले हाई अलर्ट, मंदिर परिसर पर कमांडो की निगरानी

Sarita
31 May 2025 6:51 AM IST
Ayodhya: दूसरी प्राण-प्रतिष्ठा से पहले हाई अलर्ट, मंदिर परिसर पर कमांडो की निगरानी
x
Ayodhya अयोध्या: मंदिर में निर्माणाधीन भव्य और दिव्य राम मंदिर के गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से द्वितीय प्राण-प्रतिष्ठा की योजना बनाई गई है। योजना के तहत मुख्य राम मंदिर, राम दरबार और मंदिर के चारों ओर बन रहे परकोटे में स्थित मंदिरों में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित किया जाना है। 2 जून की शाम कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ यह प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 5 जून तक चलेगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। द्वितीय प्राण-प्रतिष्ठा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व व्यवस्था की रणनीति बना रहा है। परिसर की सुरक्षा के मद्देनजर आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित और आधुनिक हथियारों व संसाधनों से लैस आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के कमांडो को राम जन्मभूमि परिसर में तैनात किया गया है।
एटीएस कमांडो के 24 घंटे निगरानी के लिए परिसर में रहने की व्यवस्था की गई है और निगरानी के लिए आठ-आठ घंटे कमांडो की ड्यूटी लगाई गई है। इनकी मदद के लिए परिसर में आधुनिक बख्तरबंद गाड़ियां पहले से ही तैनात हैं। इससे पहले इन कमांडो को ड्यूटी और निगरानी के लिए पुलिस लाइन से अयोध्या धाम और रामजन्मभूमि परिसर में बुलाया जाता था। नई व्यवस्था के तहत आपात स्थिति और आपातकालीन ऑपरेशन से निपटने के लिए बख्तरबंद गाड़ियां और कमांडो की टुकड़ी पुलिस लाइन में रखी गई है। अयोध्या में रोजाना श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। पुलिस की कोशिश है कि सुरक्षा प्रतिबंधों के चलते लोगों को ज्यादा परेशानी न हो।
Next Story